सासनी: जिला बदर होने के बाद भी अभियुक्त को विजयगढ़ रोड कोमल सिटी के गेट से पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sasni, Hathras | Sep 20, 2024 एसपी के आदेशानुसार चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कोतवाली सासनी पुलिस ने जिलाबदर चल रहे 1 अभियुक्त को जिले की सीमा में घूमते हुए मुखबिर की सूचना पर विजयगढ़ रोड कोमल सिटी के गेट से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरुद्ध मारपीट जालसाजी हत्या जैसी संगीत धाराओं में कई अभियोग पंजीकृत हैं। गिरफ्तारी के संबंध मे आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।