सासनी: सासनी पुलिस और SOG टीम ने इगलास रोड गोकुलधाम के पास खाली सुमसान जगह से मुखबिर की सूचना पर 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
Sasni, Hathras | Sep 21, 2024 सासनी क्षेत्र के सुहानी गैस गोदाम महमूदपुर बरसे से गैस सिलेंडर चोरी करने वाले 5 अभियुक्तों को कोतवाली सासनी पुलिस और SOG टीम ने इगलास रोड गोकुलधाम के पास खाली सुमसान जगह से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से 55 गैस सिलेंडर बरामद हुए हैं। पुलिस द्वारा घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं ।