जमुई: कटौना पुल के नीचे ट्रैक्टर पलटने से मां दुर्गा कंस्ट्रक्शन के दो मजदूर घायल, मजदूर रेलवे पुल की मरम्मती के लिए जा रहे थे
Jamui, Jamui | Apr 12, 2026 मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटौना पुल के नीचे से जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार मां दुर्गा कंस्ट्रक्शन कंपनी के दो मजदूर बुरी तरह घायल हो गए। घायल दोनों मजदूरों को सहयोगियों द्वारा रविवार की दोपहर 12:30 बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।