पूर्णागिरि: टनकपुर में SDM आकाश जोशी के नेतृत्व में प्रशासन ने बोहरागोठ से शारदा घाट तक आपदा का पर्याय बने नाले से हटाए अतिक्रमण
मंगलवार को SDM आकाश जोशी के नेतृत्व में प्रशासन की टीम नें जल भराव की समस्या के समाधान के लिए मुख्य बरसाती नाले से तमाम अतिक्रमण को हटाया, उनके नेतृत्व में नाले को चौड़ा कर जल भराव की समस्या के समाधान की सार्थक पहल की जा रही हैं, आपदा की मार झेल चुके स्थानीय लोगों का इस अभियान में प्रशासन को पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा हैं। SDM के मुताबिक ये अभियान जारी रहेगा।