लखीमपुर: सदर विधायक और पालिका अध्यक्ष ने आगामी राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर सेठ घाट पर की प्रेस वार्ता, दी जानकारी
लखीमपुर खीरी सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित सेठ घाट पर गुरुवार को राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान सदर विधायक योगेश वर्मा एवं नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। सदर विधायक योगेश वर्मा ने बताया कि पूरे देश में 21 जून को राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया जाएगा।