चक्रधरपुर: नगर परिषद के वार्ड 18 व 9 में आरसीसी नाली-कलवर्ट निर्माण का शिलान्यास, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने किया
चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 18 और वार्ड संख्या 9 में आरसीसी ड्रेन, कलवर्ट पुलिया एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास मंगलवार को नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव एवं उपाध्यक्ष विजय कुमार साव ने विधिवत नारियल फोड़कर कियाl निर्माण कार्य शुरू होने से संबंधित वार्डों के लोगों में खुशी हैl