दतिया नगर: बमबम महादेव चौराहे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में विधानसभा अध्यक्ष का पुतला दहन
बमबम महादेव चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन दतिया विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।