कोरबा: भाजपा नेता शिव बालक सिंह तोमर की हत्या का प्रयास, जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली सहित 4 गिरफ्तार
Korba, Korba | Jun 16, 2026 जिले में भाजपा नेता और पूर्व बालको मंडल अध्यक्ष शिव बालक सिंह तोमर पर जानलेवा हमला हुआ। पुलिस ने इस मामले में जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली सहित उसके तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। हमले में गंभीर रूप से घायल तोमर को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।