टिकारी: राज इंटर स्कूल टिकारी में भारत की जनगणना 2027 के लिए BDO ने दीप प्रज्वलित कर 3 दिवसीय प्रशिक्षण का किया शुभारंभ
Tikari, Gaya | Apr 16, 2026 राज इंटर स्कूल टिकारी में भारत की जनगणना 2027 के लिए 3 दिवसीय प्रशिक्षण का BDO ने दीप प्रज्वलित कर गुरुवार दोपहर शुभारंभ किया। प्रखण्ड के 22 पंचायत और नगर परिषद के 26 वार्डों में जनगणना कार्य किया जाना है। जिसको लेकर 64 पर्यवेक्षक की निगरानी में 404 प्रगणक को जिम्मेदारी मिली है। प्रशिक्षण 3 बैच में 16 से 24 अप्रैल तक संचालित किया जायेगा।