PMEGP योजना से व्यवसाय को मिला विस्तार, एलईडी एवं फोटोग्राफी के क्षेत्र में पहचान बना रहे मधुर अवधिया
डिंडौरी जिले के ग्राम लिलौली निवासी श्री मधुर अवधिया का एलईडी एवं फोटोग्राफी से संबंधित व्यवसाय पहले से संचालित था। उन्हें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) योजना के बारे में जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने संबंधित विभाग से संपर्क कर योजना की प्रक्रिया समझी और इसका लाभ लेने के लिए आवेदन किया।
PMEGP के तहत श्री अवधिया को लगभग 12 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई, जिसमें नियमानुसार सब्सिडी का लाभ भी शामिल था। प्राप्त राशि से उन्होंने एलईडी लाइटिंग, फोटोग्राफी के कैमरे एवं अन्य आवश्यक उपकरण खरीदे, जिससे उनके पहले से संचालित व्यवसाय को और अधिक विस्तार एवं मजबूती मिली।
श्री अवधिया डिंडौरी जिले में एलईडी लाइटिंग एवं फोटोग्राफी से जुड़ी व्यापक सुविधाएं उपलब्ध कराने वाले प्रमुख लोगों में शामिल हैं। वे जिले में आयोजित शासकीय एवं विभागीय कार्यक्रमों के साथ-साथ विवाह, सामाजिक समारोह और अन्य आयोजनों में एलईडी एवं फोटोग्राफी की सेवाएं उपलब्ध कराते हैं।
व्यवसाय के विस्तार से श्री अवधिया को अच्छी आय प्राप्त हो रही है और वे अपने परिवार का भरण-पोषण बेहतर तरीके से कर पा रहे हैं। उनका कहना है कि शासन की योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उनके व्यवसाय को नई दिशा दी और आधुनिक उपकरणों के माध्यम से सेवाओं का विस्तार करने में मदद की।
श्री मधुर अवधिया ने अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि PMEGP जैसी योजनाएं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के साथ युवाओं और छोटे उद्यमियों को अपने व्यवसाय को विस्तार देने का अवसर प्रदान कर रही हैं।
#SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #MadhyaPradesh #MPGovernment #MPJansampark #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MPCMO #MadhyaPradeshGovernment #Dindori #DindoriMP #DindoriDistrict #PMEGP #PMEGPScheme #SelfEmployment #SelfReliantIndia #EmploymentGeneration #GovernmentSchemes #PublicWelfare #Development #JanBhagidari #SevaAurVikas #AatmanirbharMadhyaPradesh #AatmanirbharBharat #Entrepreneurship #SuccessStory #DindoriSuccessStory #YouthEmpowerment #MSME #DigitalIndia