पयागपुर: साहसलमपुर के पास मारपीट के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हुजूरपुर पुलिस ने मंगलवार सुबह 7बजे साहसलमपुर के पास से मारपीट के मामले के अभियुक्त बजरंग सिंह पुत्र श्याम बिहारी को गिरफ्तार किया। इस मामले मे हुजूरपुर पुलिस ने शाम 4बजे बताया की अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज था। जिस क्रम मे गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के पास से एक कुदाल व कुल्हाड़ी बरामदा हुई है।