कुचायकोट: विशम्भरपुर थाना के सालेपुर गांव के पास उत्पाद विभाग ने 1 नाबालिग समेत 3 लोग 71 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार
विशम्भरपुर थाने के पुलिस ने थाना क्षेत्र के सालेपुर गांव के समीप से 71 लीटर शराब के साथ एक नाबालिक समेत तीन लोगों को उत्पाद विभाग ने गिरफ्तार किया है। उत्पाद विभाग ने इस कार्रवाई में 3 मोटरसाइकिल भी जप्त किया है। जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज सोमवार को दोपहर 2 बजे दी गई। बताया गया कि उत्पाद विभाग ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना का आधार पर की।