चूरू: चूरू में सहकारी भूमि विकास बैंक की साधारण सभा आयोजित, बजट एवं ऑडिट रिपोर्ट पर किया अनुमोदन
Churu, Churu | Sep 23, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर मंगलवार को शाम 5 बजे जानकारी के अनुसार जिला सहकारी भूमि विकास बैंक में साधारण सभा का आयोजन बैंक अध्यक्ष ईशरराम डूडी की अध्यक्षता में किया गया। साधारण सभा वर्ष 2024-25 के आकेक्षित लाभ-हानि खाता, संतुलनचित्र, वार्षिक बजट एवं आडिट रिर्पाेट पर चर्चा उपरान्त सर्व सम्मति से अनुमोदन किया गया हैं।