चूरू: तारानगर में जमीन को लेकर युवक पर गंडासे से हमला, गंभीर घायल का चूरू अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | Sep 23, 2025 चूरू जिले के तारानगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को जमीन को लेकर विवाद में भूखंड की रखवाली कर रहे युवक पर पांच जनों ने गंडासे व अन्य हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे पिता को भी बुरी तरह पीटा गया। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल लाया गया।