चूरू: चूरू में जिला कलक्टर ने समीक्षा बैठक की, अधिकारियों को ग्रामीण व शहरी सेवा शिविरों के लिए दिए निर्देश
Churu, Churu | Sep 23, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर मंगलवार शाम 4 बजे जानकरी के अनुसार जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने डीओआईटी वीसी सभागार में ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों तथा फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को समुचित निर्देश दिए। इस अवसर पर सुराणा ने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों में आमजन के काम हों और सरकार की मंशा साकार हो।