चूरू: चूरू में नवरात्रा पर श्रद्धालुओं ने की महाआरती, पूजा-अर्चना कर मातारानी को रिझाया
Churu, Churu | Sep 23, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर मंगलवार सुबह 10बजे जानकारी के अनुसार वार्ड 36 में नवरात्रा पर्व पर मां दूर्गा की श्रद्धालुओं ने पुजा अर्चना महाआरती कर मातारानी को रिझाया। इस अवसर पर पण्डित उमेश कुमार ने मोहल्लेवासियों को मां दूर्गा की पूजा करवाकर देश व राज्य में खुशहाली की मंगल कामना की। वार्डवासियों ने मां दूर्गा की महाआरती कर वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।