हांसी: हरियाणवी कलाकार नवीन नारू पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाने वाली महिला ने कोर्ट में किया सरेंडर
Hansi, Hissar | Apr 9, 2024 हरियाणवी कलाकार नवीन नारू पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाने वाली महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया।महिला पर मामले में समझौते के लिए पैसे लेने का आरोप है।पुलिस पैसे लेते दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।महिला सोमवार देर शाम अदालत में पेश हुई और इसके बाद सिटी थाना पुलिस ने महिला को कोर्ट परिसर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।