शिवपुरी नगर: लुधावली में 'लव स्टोरी' के खुलासे पर महिला की पिटाई, 4 आरोपी गिरफ्तार
शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र के लुधावली इलाके में महिला आरती प्रजापति पर लाठी से हमला और मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आज शुक्रवार की दोपहर 2 बजे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस भी निकाला। गिरफ्तार आरोपियों में जीतू पाल, उसकी पत्नी ज्योति बाल्मीक, सूरज बाल्मीक और तुलसी आदिवासी शामिल हैं।