कांके: आजाद बस्ती में रांची नगर निगम की टीम बूचरखाना तोड़ने पहुंची, स्थानीय लोगों ने किया विरोध
Kanke, Ranchi | Sep 19, 2026 आजाद बस्ती में रांची नगर निगम की टीम शनिवार दोपहर करीब एक बजे बूचरखाना तोड़ने पहुंची। इस दौरान रांची नगर निगम की टीम का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया।स्थानीय लोग सड़क पर निकल आये हैं और आजाद बस्ती पत्थलकुदवा रोड जाम कर दिया है।आजाद बस्ती में तनाव का माहौल बना हुआ है।प्रशासन लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है।