साहिबगंज: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 में जलापूर्ति योजना का पानी सड़क पर बहने से स्थानीय लोग परेशान
नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 में इन दिनों पेयजल व स्वच्छता विभाग के द्वारा जलापूर्ति योजना का काम जोरशोर से कराया गया था ताकि आमलोगों के घरों तक स्वच्छ पीने योग्य पानी का कनेक्शन पहुंचाया जा सकें मगर यह योजना भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। जहां बुधवार दोपहर 1 बजे वार्ड नंबर 11 के कई स्थानों पर भारी मात्रा में पानी सड़क पर बहने से आमलोगों को काफी