पटना ग्रामीण: पटना SSP का पदभार ग्रहण करते ही एक्शन मोड में आए कार्तिकेय शर्मा, कोतवाली थाने का किया औचक निरीक्षण
पटना SSP का पदभार ग्रहण करते हीं कार्तिकेय शर्मा रविवार को भी एक्शन मोड में नजर आए। रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे SSP कार्तिकेय शर्मा अचानक कोतवाली थाने पहुंच गए। जहां उन्होंने कोतवाली थाने का निरीक्षण किया। मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कोतवाली थाना कहां है और कोतवाली थाने में इन्वेस्टिगेशन की क्या स्थिति है यही देखने के लिए वह कोतवाली थाने आए थे।