पटना ग्रामीण: गायघाट पुल के पास पुलिस जिप्सी में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर, हादसे में पांच पुलिसकर्मी घायल
गायघाट पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने रात्रि गश्ती पर निकले पुलिस जिप्सी में टक्कर मार दी। यह घटना रविवार अहले सुबह की बताई जा रही है, हालांकि घटना कितने बजे हुई है इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है। इस हादसे में जिप्सी पर सवार पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायल पुलिस कर्मियों को NMCH में भर्ती कराया गया।