खूंटी: मुरहू का नाबालिग लोहरदगा रेलवे स्टेशन पर मिला, आरपीएफ ने चाइल्ड हेल्पलाइन को सौंपा
Khunti, Khunti | Jul 16, 2025 रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा बच्चों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत लोहरदगा स्टेशन पर दो नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बचाया गया। यह कार्रवाई कमांडेंट पवन कुमार के दिशा-निर्देश में की गई, जिसमें आरपीएफ टीम ने सतर्कता और मानवीय संवेदना का उदाहरण पेश किया। 15 जुलाई को लोहरदगा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर तैनात आरपीएफ पोस्ट