खूंटी: नगर भवन खूंटी में आयोजित हुआ दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2025
Khunti, Khunti | Jul 16, 2025 श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार द्वारा दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला 2025 का आयोजन आज नगर भवन, खूंटी में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त आलोक कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जिला नियोजन पदाधिकारी श्रीमती नीरू कुमारी एवं जिला श्रम अधीक्षक वॉल्टर कुजूर भी उपस्थित रहे।