खूंटी: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, खूंटी में शिक्षकों का छह दिवसीय प्रशिक्षण सत्र सम्पन्न
Khunti, Khunti | Jul 15, 2025 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट, खूंटी में पलाश बहुभाषी शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत छह दिवसीय शिक्षकों का प्रशिक्षण सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण 10 जुलाई से 15 जुलाई 2025 तक चला, जिसमें प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा 1,2 और 3 में अध्यापन करने वाले 150 चयनित शिक्षकों ने भाग लिया।