शाहबाद: नहरों में पानी न होने से बाधित हो रहा सिंचाई कार्य, सुनें! जोगीपुर के किसान सुरेशचंद्र की जुबानी
सरकार के दावे हैं कि उसने नहरों में टेल तक पानी पहुंचा दिया है लेकिन हकीकत इसके ठीक विपरीत है। क्षेत्र की अधिकांश नहरें , माइनर , राजवहा सूखे पड़े हैं। जोगीपुर के किसान सुरेशचंद्र के अनुसार पानी न आने की वजह से किसानों को गेहूं , गन्ना और सरसों की फसल में अपने निजी संसाधनों का प्रयोग करके पानी लगाना पड़ रहा है।