शाहबाद: गढ़ी खुर्द के सैफ ने बताया रमीज ने उसके भाई पर किया हमला, रमीज की छत से हुई पत्थरों की शुरुआत
कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी खुर्द मोहल्ले में गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे पत्थरबाजी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को पकड़कर कोतवाली लाई। जिनसे पूछताछ की जा रही है। दूसरे पक्ष के सैफ ने बताया प्रथम पक्ष की छत से पत्थर फेंकने की शुरुआत हुई थी। जवाब में दूसरे पक्ष ने भी पत्थर फेंके।