शाहबाद: बुध बाजार में ओवरलोड डीसीएम में केबिल फंसकर पिलर गिरा, एक बच्चे का पैर कटा, दूसरा हुआ लहूलुहान
कोतवाली के मोहल्ला बुध बाजार में बुधवार की शाम 7 बजे एक ओवरलोड डीसीएम में केबिल फंस जाने से पिलर गिर गया जिससे दो मासूम घायल हुए हैं। एक सात वर्षीय मासूम का ने पंजे सहित पैर कट कर अलग हो गया है। जबकि दूसरा सिर फट जाने से लहूलुहान हो गया। घटना की लिखित सूचना पुलिस को दी गई है।