शाहबाद: दनियापुर विक्कू रेलवे क्रॉसिंग के निकट तमंचा के साथ एक युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
कोतवाली के दनिया पुर विक्कू रेलवे क्रासिंग के पास से पुलिस ने युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आँझी चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि वह बुधवार की रात गश्त पर थे। दनियापुर विक्कू रेलवे क्रासिंग के निकट युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। टोकने पर वह भागने लगा जिसको आरक्षी ने दौड़कर पकड़ा व पूछताछ करने पर आरोपी युवक ने अपना नाम दिनेश निवासी फतेहपुर गयंद बताया है।