शाहबाद: मलकापुर गांव से गुजरने वाले फोर लेन में गलत सीमांकन के कारण किसानों की फंस रही कृषि योग्य भूमि, किसानों ने शिकायत की
थाना क्षेत्र के मलकापुर गांव से होकर फोरलेन बाईपास गुजर रहा है। इस बाईपास के गलत सीमांकन के कारण मलकापुर गांव के एक दर्जन से अधिक किसानों की कृषि योग्य भूमि फंस रही है जिसका उन्हें मुआवजा नहीं मिलेगा। जिससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसानों ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है।