शाहबाद: मलकापुर मार्ग पर अपूर्ण नाला की वजह से सड़क पर हो रहा जलभराव,प्रतिदिन होती हैं दुर्घटनाएं
शाहाबाद मलकापुर मार्ग पर दबंग विद्यालय प्रबंधन द्वारा नाला निर्माण न होने दिए जाने के कारण सड़क पर जल भराव हो गया है। बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भरा हुआ है जिसमें निकलने वाले ई रिक्शा, टेंपो और बाइक चालक गिर जाते हैं और चुटहिल हो जाते हैं। लेकिन लाख शिकायतों के बाद भी अपूर्ण नाले को पूरा नहीं किया जा सका।