गुना नगर: समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी शुरू, कलेक्टर ने नानाखेड़ी उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया, किसानों का स्वागत किया
गुना जिले में 15 अप्रैल से गेहूं की समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू हो गई है। कलेक्टर ने नानाखेड़ी मंडी में गेहूं और मसूर उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। कहा, गेहूं की 27 केंद्रों पर खरीदी शुरू हुई है। दो-तीन केंद्र और बढ़ाने प्रस्ताव भेजा है। पहले दिन सभी केंद्रों पर किसानों का स्वागत किया। तोल कांटे पर कलेक्टर ने खड़ी होकर तोल देखी, गेहूं की गुणवत्ता भी देखी।