बदायूं: उझानी में ओयो होटल के सामने मिला 46 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी
Budaun, Budaun | Nov 26, 2026 बदायूं के उझानी में ओयो होटल के सामने सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सड़क किनारे शव पड़ा होने की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस पर रखवा दिया है।