मेधा अलंकरण समारोह में 35 मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान,अहिल्याबाई होल्कर चौराहे का हुआ अनावरण
पाल सामुदायिक उत्थान समिति के आयोजन में शिक्षा,सामाजिक एकता और वैज्ञानिक सोच का दिया गया संदेश
हजारों लोगों की मौजूदगी में प्रतिभाओं का सम्मान,समाज सेवा में योगदान देने वालों को भी किया गया सम्मानित
✒️रिपोर्ट अजय श्रीवास्तव
फतेहपुर। पाल सामुदायिक उत्थान समिति के तत्वावधान में रामलीला मैदान में आयोजित मेधा अलंकरण समारोह एवं अहिल्याबाई होल्कर चौराहे के अनावरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।समारोह में शिक्षा, सामाजिक जागरूकता,समाज सेवा और प्रतिभा सम्मान को केंद्र में रखते हुए हाईस्कूल,इंटरमीडिएट एवं विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ जन,जनप्रतिनिधि,शिक्षाविद,सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
समिति के कोषाध्यक्ष देशराज पाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ऑल इंडिया बैकवर्ड क्लासेस फेडरेशन के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव ई.हरिश्चंद्र मंडल मुख्य अतिथि तथा पाल विकास समिति वाराणसी के अध्यक्ष मुन्नालाल पाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
समिति के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डॉ.अमित पाल ने बताया कि समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हाईस्कूल,इंटरमीडिएट तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 35 मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड,मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।उन्होंने कहा कि शिक्षा समाज की सबसे बड़ी शक्ति है और प्रतिभाओं का सम्मान नई पीढ़ी को आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद फतेहपुर द्वारा नामित अहिल्याबाई होल्कर चौराहे का अनावरण भी किया गया।समिति की ओर से प्रतिमा स्थापना एवं चौराहे के सौंदर्यीकरण में आर्थिक सहयोग करने वाले एपी मोटर्स के डायरेक्टर राकेश पाल सहित कई समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।वहीं आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।
समारोह का विशेष आकर्षण गोरखपुर से आए जादूगर अशोक यादव का वैज्ञानिक प्रस्तुतीकरण रहा।उन्होंने अपने कार्यक्रम के माध्यम से अंधविश्वास,पाखंड और सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने तथा विज्ञान एवं तर्कशील सोच अपनाने का संदेश दिया।
विशिष्ट अतिथि मुन्नालाल पाल ने वाराणसी के अहिल्याबाई घाट और लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के योगदान पर अपने विचार रखे।मुख्य अतिथि ई.हरिश्चंद्र मंडल ने पेरियार रामास्वामी की जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने सामाजिक एकता,शिक्षा,आर्थिक सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को समाज के विकास का आधार बताया तथा नगर पालिका परिषद के चेयरमैन एवं सभी सभासदों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य नागरिक,जनप्रतिनिधि,महिला प्रतिभागी,युवा एवं हजारों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे,जिससे आयोजन सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का प्रेरक उदाहरण बन गया।
अपील:- शिक्षा,प्रतिभा सम्मान और सामाजिक जागरूकता से जुड़े ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक परिवर्तन की आधारशिला होते हैं।प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन देना,समाज सुधार के लिए वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना तथा सामाजिक एकता को मजबूत करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रशासन,सामाजिक संगठनों और नागरिकों को मिलकर ऐसे आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहित करना चाहिए,ताकि नई पीढ़ी शिक्षा,संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ आगे बढ़ सके।
👇👇
#NDNew #PalSamuday #MedhaAlankaran #AhilyabaiHolkar #Education #StudentHonour #SocialAwareness #DrAmitPal #HarishchandraMandal #MunnalalPal
👇👇
@dgpup
@RSSorg
@UPGovt
@wpl1090
@RSSgeet
@Uppolice
@MIB_India
@PMOIndia
@HMOIndia
@abmanglik
@VHPDigital
@igrangealld
@myogioffice
@InfoDeptUP
@dmfatehpur
@sdmsadarftp
@CMOfficeUP
@CMOUP_RC
@ChiefSecyUP
@ChiefSecyUP
@MahantYogiG
@FatehpurSdm
@fatehpurpolice
@BajrangDalOrg
@rashtrapatibhvn
@UPMahilaKalyan
@112UttarPradesh
@myogiadityanath
@CommissionerPrg
@ADGZonPrayagraj
👇👇
🟥 NDNEWS | दैनिक निष्पक्ष धारा
मुख्य संपादक/संस्थापक: राजन सिंह हाड़ा
सह-संपादक: शालिनी सिंह भदौरिया
📍कार्यालय-3: U158,हीरा स्वीट्स के पास,विकास मार्ग,लक्ष्मी नगर,पूर्वी दिल्ली,110092 (NCR)
📍कार्यालय-2: विधानसभा रोड,बर्लिंगटन चौराहा,लखनऊ–226001 (UP)
📅दिनांक:18 सितंबर 2026
📞मोबाइल: 9696119696
Fatehpur, Fatehpur | Sep 18, 2026