खुसरूपुर: सालिमपुर में एक युवक की घर बुलाकर गोली मारकर हत्या
सालिमपुर में एक युवक को घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दिया है। मृतक शाहपुर गांव निवासी कौलेश्वर यादव के छोटा बेटा 25 वर्षीय वीरेंद्र कुमार उर्फ वीरू है।मृतक के पिता कालेश्वर यादव ने कहा कि मंझौली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जुल्मी मुखिया का भगिना ने उसके बेटे वीरू को घर से बुलाकर ले जाकर हत्या किया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच में जुटी है।