मासलपुर: पीपल खेडला मे टाईगर की सूचना से दहशत,पशुवाडे में बकरियों का किया शिकार,मिले पगमार्क वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान
गांव पीपल खेड़ला में टाइगर आने से ग्रामीण दहशत में है। गांव के एक पशुबाड़े में घुसकर बकरियों का शिकार भी किया है। ग्रामीणों द्वारा गांव में टाइगर आने की सूचना वन विभाग को दी, सूचना पर पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जहां पर वन विभाग की टीम ने सर्च अभियान चलाया। इस दौरान वन विभाग की टीम को गांव की तरफ से जंगल की ओर जाते हुए पैंथर के पगमार्क मिले।