कानपुर: विधानसभा अध्यक्ष ने शहर के विकास को लेकर कलेक्ट्रेट में बैठक की, MLA सुरेंद्र मैथानी ने पेयजल का मुद्दा उठाया
उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शनिवार को कानपुर के विकास के लिए कलेक्ट्रेट में मासिक समीक्षा बैठक की। इस बैठक में गोविंद नगर विधानसभा से विधायक सुरेंद्र मैथानी ने पनकी सरायमीता गांव में जहरीले पेयजल का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरायमीता में भुगर्भ जल जहरीला हो गया है, जमीन से अमोनिया युक्त पानी आता है।