हज़ारीबाग: रांची कूच: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा से पहले ढोल-नगाड़ों संग हजारीबाग में जश्न
भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा आज रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में होनी है। इसे लेकर हजारीबाग से भाजपा के बड़ी संख्या में आम कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ रांची रवाना हुए हैं। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी आदित्य साहू को मिलने की पूरी संभावना है