हज़ारीबाग: 18 सूत्री मांगों को लेकर एनटीपीसी पगार साइडिंग पर संपूर्ण नाकेबंदी की घोषणा
हजारीबाग के केरेडारी प्रखंड स्थित एनटीपीसी पगार साइडिंग पर बिरसा विस्थापित यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना 14वें दिन तेज हो गया। प्रशासन और एनटीपीसी प्रबंधन की ओर से पहल नहीं होने पर यूनियन ने संपूर्ण नाकेबंदी आंदोलन की घोषणा की। यूनियन अध्यक्ष योगेंद्र साव ने भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास, प्रदूषण और दुर्घटनाओं के मुद्दे उठाते हुए 18 सूत्री मांगें शीघ्र पूरी करें।