बदनावर: होटल मृत्युंजय में पुलिस ने छापा मारकर 9 जुआरियों को पकड़ा, ₹2 लाख नकद किए जब्त
Badnawar, Dhar | Sep 5, 2024 बड़ी चौपाटी पर बड़नगर रोड़ पर होटल मृत्युंजय पर चल रही जुएं की टेबल पर बीती रात पुलिस ने छापा मारा। जिसमे, 9 जुआरियो को रंगेहाथों जुआ खिलते पकड़ा गया। उनके पास से करीब, 2 लाख रुपए भी जब्त किए है। पकड़े गए जुआरी बदनावर के अलावा धार व उज्जैन जिले के शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।