बदनावर: बदनावर में धुमधाम से निकली भगवान शंकर की अंतिम राजसी सवारी,पहलवानों ने दिखाए हैरतंगेज करतब।
Badnawar, Dhar | Sep 3, 2024 भादवा माह के दूसरे सोमवार पर परंपरागत महाकाल मंडल के तत्वावधान में बीती रात में भगवान शंकर की अंतिम राजसी सवारी बीती रात्रि में नगर में धूमधाम से निकली। विभिन्न मंडलों द्वारा पौराणिक कथाओं पर तैयार की गई ,सात नयनाभिराम झांकियों को वर्षा के बीच हजारों दर्शकों ने निहारा।