बदनावर: नगर परिषद ने बदनावर शहर से,30,आवारा मवेशियों को पकड़कर,स्थानीय गौशाला में भेजा,5 हजार रुपए का लगेगा अर्थदंड।
Badnawar, Dhar | Sep 3, 2024 बदनावर में एसडीएम दीपक चौहान के निर्देशन के बाद नगर परिषद ने मुहिम चलाकर, 30 मवेशीयो को पकड़कर, अस्थाई गौशाला में भेजे गए हैं। पकड़े हुए मवेशीयो को, पशु मालिकों को छुड़ाने के लिए, 5 हजार रुपए का निर्धारित अर्थदंड भरकर,इन पशुओं को छुडाया जा सकेगा।नगर मे आवारा मवेशियों के झुंड के होने से,ट्रैफिक लग रहा था।अब इससे निजात मिलेगी।