बदनावर: बदनावर में सोयाबीन के भाव, 6 हजार रुपए क्विंटल करने की मांग को लेकर ,किसानों ने रैली निकालकर ,SDM को दिया ज्ञापन।
Badnawar, Dhar | Sep 2, 2024 सोयाबीन के घटते दामों को लेकर किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को क्षेत्र के किसानों ने वाहन रैली निकालकर एसडीएम को ज्ञापन दिया तथा सोयाबीन के भाव बढ़ाने की मांग की। रैली क्षेत्र के कानवन में स्थित संतोषी माता धर्मशाला से शुरू हुई, रेली बदनावर पहुंची। जहां किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी भी की गई।