बदनावर: बड़नगर पुलिस ने बदनावर के 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार, बदनावर-बड़नगर रोड पर एक शख्स से की थी लूट
Badnawar, Dhar | Sep 4, 2024 बदनावर-बड़नगर रोड पर लोगों को डरा धमका कर लूट करने वाले चार आरोपियों को बड़नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से मोबाइल, बाइक, चाकू बरामद किए हैं। चारों बदमाश बदनावर नगर के वार्ड 15 में स्थित कालाभाटा इलाके के रहने वाले हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर,मोबाइल व चाकू व बाइक जब्त की गई हैं।