खैरलांजी: खैरलांजी में 7 अगस्त तक सबसे धीमी बारिश दर्ज, सिर्फ 418 मिमी वर्षा हुई
जिले में मानसून सक्रिय होने के बावजूद खैरलांजी तहसील अब भी सबसे कम वर्षा वाले क्षेत्र के रूप में सामने आई है। भू-अभिलेख कार्यालय के अनुसार 1 जून से 7 अगस्त तक खैरलांजी में केवल 418 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जो जिले की सभी 11 तहसीलों में सबसे कम है। वहीं जिले में इसी अवधि के दौरान 654 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जबकि जिले की सामान्य औसत वर्षा 1447 म