लोहरदगा शहर में यातायात प्रबंधन की चुनौतियां एक बार फिर साफ तौर पर सामने आ रही हैं। गुरुवार अपराह्न करीब 3 बजे शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर वाहनों का दबाव और अव्यवस्था यह दिखाने के लिए काफी था कि मौजूदा व्यवस्था जमीनी स्तर पर प्रभावी नहीं हो पा रही है।