ऊन: झिंझाना निवासी विवाहिता ने अपने देवर पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया, पति समेत 6 ससुरालियों पर केस दर्ज
Un, Shamli | Apr 26, 2026 रविवार दोपहर करीब 2 बजे झिंझाना थाना पुलिस ने कस्बा निवासी एक विवाहिता की शिकायत पर उसके पति, देवर समेत ससुराल पक्ष के कुल 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। विवाहिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालिए उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। शिकायकर्ता ने देवर पर अश्लील हरकत करने और विरोध करने पर ससुरालियों द्वारा मारपीट का भी आरोप लगाया है।