भोरे: भोरे थाना पुलिस ने तीसरी बार शराब पीने के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
भोरे थाने की पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि इस युवक ने तीसरी बार शराब पी है। जिसके बाद उसे उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि कल्याणपुर में युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। इसकी सूचना किसी ने डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।