भोरे: थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की नीयत से एक किशोरी का हुआ अपहरण, प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस
भोरे थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की नीयत से एक किशोरी का अपहरण कर लिया गया। मामले को लेकर किशोरी की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि किशोरी घर में सोई हुई थी। इसी बीच कटेया थाना क्षेत्र के बेलही खास गांव निवासी राहुल कुमार शादी की नीयत से किशोरी का अपहरण कर लिया। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले के छानबीन मे जुट गई है।