नवादा: नवादा में 78 लीटर विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार, लग्जरी गाड़ी से हो रही थी तस्करी, गोविंदपुर चेकपोस्ट पर कार्रवाई
Nawada, Nawada | May 10, 2026 नवादा में शराब माफिया के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गोविंदपुर चेकपोस्ट पर उत्पाद टीम ने एक गाड़ी से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की और एक तस्कर को गिरफ्तार किया। कुल 78 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद टीम ने वाहन की तलाशी ली। गाड़ी की पिछली सीट और डिक्की में कार्टन में पैक की गई विदेशी शराब मिली।